Friday, October 8, 2021

झारखंड उच्च न्यायालय के चार न्यायाधीशों ने शपथ ली !

RANCHI : झारखंड उच्च न्यायालय के चार न्यायाधीशों को शुक्रवार को शपथ दिलायी गयी। झारखंड उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन ने चारो जजो को पद एवम गोपनियता की शपथ दिलाई ।  सुपीरियर ज्यूडिशयल सर्विस कैडर के अधिकारी गौतम कुमार चौधरी, अंबुज नाथ, नवनीत कुमार और संजय प्रसाद को आज झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलायी गयी। एक साथ चार न्यायाधीशों के शपथ लेने के बाद अब झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 15 से   बढ़कर  19  हो गयी है।




Labels:

0 Comments:

Post a Comment

PLEASE DO NOT ENTER ANY SPAM LINK IN THE COMMENT BOX

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home