Thursday, October 21, 2021

भारत ने रचा इतिहास! 100 करोड़ टीकाकरण का आकडा हुआ पार!!


 

  • भारत ने 'एक अरब' टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की जो की किसी वी देश द्वारा सबसे अधिक और कम समय मे किया गया हो।  विश्व का सबसे तेज टीकाकरण अभियान 9 माह मे 100 करोड़ डोज दिया गया।कोरोना महामारी के खिलाफ यह एक बहुत बड़ी उपलधी  है।  भारत मे टीकाकरण अभियान अन्य सभी महाद्विपो  से बड़ा है। प्रतिदिन 35 लाख डोज दिया जा रहा है जो कि दुनिया का सबसे तेज टीकाकरण अभियान है। 17 सितम्बर 2021 को दी गई 2.5 करोड़ डोज एक दिन मे प्राप्त किया गया विश्व का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। 
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक ट्वीट में देशवासियों को बधाई दी और इस शानदार उपलब्धि को प्राप्त करने की दिशा में काम करने के लिए देश के वैज्ञानिक समुदाय और स्वास्थ्य पेशेवरों का आभार व्यक्त किया।

  • प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा:

    "भारत ने इतिहास रचा।

    हम 130 करोड़ भारतीयों के विज्ञान, उद्यम और उनकी सामूहिक भावना की विजय देख रहे हैं।

    100 करोड़ टीकाकरण को पार करने पर भारत को बधाई। हमारे डॉक्टरों, नर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार। #VaccineCentury"


  • बीते 24 घंटे में देश में 18,454 नये मामले दर्ज की गई है।कोरोना  संक्रमण से मुक्त होने कि दर 98.15 प्रतिशतमार्च 2020 से सबसे अधिक पाई गई है।
  • बीते 24 घंटे में 17,561 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,34,95,808 हो गई है। सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम हो गई हैवर्तमान में 0.52 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से न्यूनतम। भारत में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,78,831 है।साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.34 प्रतिशत, पिछले 118 दिनों से 3 प्रतिशत से कम।
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.48 प्रतिशत, पिछले 52 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। अब तक  कुल 59.57 करोड़ जांच की   चुकी है। 
  • अभी तक हुई कुल टीकाकरण - 1,03,53,51,045
  • शेष टिके - 10,85,69,250


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

PLEASE DO NOT ENTER ANY SPAM LINK IN THE COMMENT BOX

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home