भोजपुरी एंव मगही भाषा के विरोध मे राजगंज क्षेत्र छात्रो ने किया बैठक और फुका मुख्यमंत्री का पुतला !!
झारखंडी भाषा संघर्ष समिति राजगंज जोन की एक अहम बैठक R.R.B. HIGH स्कूल राजगंज के फुटबॉल ग्राउंड मे हुई। जिसमें झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न पदों के प्रतियोगिता परीक्षाओ के पत्र्- 2 मे धनबाद तथा बोकारो ज़िला के क्षेत्रिय/जनजातीय भाषा मे भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल करने का जोर-शोर से विरोध किया गया। इस बैठक मे आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया गया और साथ ही यह भी संकल्प लिया गया की जब तक भोजपुरी और मगही भाषा को धनबाद तथा बोकारो के क्षेत्रीय भाषा से हटा कर खोरठा भाषा को शामिल नहीं किया जाएगा तब तक यह आंदोलन नहीं रुकेगी। इस समिति के द्वारा 10/01/2022 को वीर रणधीर वर्मा चौक मे आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम को सफल बनाने की चर्चा की गई और इस समिति का विस्तार भी किया गया।
इसके साथ ही समिति के सदस्यो द्वारा राजगंज बाजार के युवा चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया और भाषाई अतिक्रमण स्वीकार नहीं , नाइ चलतो नाइ चलतो भोजपुरी भाषा नाई चलतो जैसे कई अन्य नारे खोरठा भाषा मे लगाए गए।
Labels: DHANBAD NEWS, JHARKHAND
0 Comments:
Post a Comment
PLEASE DO NOT ENTER ANY SPAM LINK IN THE COMMENT BOX
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home