Saturday, October 23, 2021

आज से टी-20 वर्ल्ड कप शुरू

आप तो खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में आज से सुपर-12 राउंड के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। यानी इस वर्ल्ड कप का असली रोमांच आज से ही शुरू हो रहा है। वैसे तो यह टूर्नामेंट 17 अक्टूबर से ही आरंभ हो गई थी परंतु वास्तविक रूप से यह आज से शुरू होने वाली है। अभी तक खेले गये जो भी मैच खेले गये है वे super-12 मे शामिल होने के लिए था और कुछ वार्म अप मैच खेले गए।



टी -20 विश्व कप की शुरवात 2007 मे हुई थी, जिसके विजेता भारत रहे थे। अब तक कुल 6 टी-20 विश्व कप हो चुकी है। पहली बार यह ख़िताब भारत ने जीता था। अभी तक सार्वाधिक बार (2)इस ख़िताब को वेस्ट इंडीज ने अपने नाम किया है। पिछले बार के विजेता वेस्ट इंडीज थे। अब तक के विजेता इस प्रकार है-

2007- भारत
2009- पाकिस्तान
2010- इंग्लैंड
2012- वेस्ट इंडीज 
2014- श्री लंका
2016- वेस्ट इंडीज
2021- ?

इस विश्व कप मे टिमे 2 ग्रुप मे बटे हुवे है।  ग्रुप 1 और ग्रुप 2 । 

ग्रुप 1 मे है-                           

1. ऑस्ट्रेलिया                      

2.  इंग्लैंड                            

3.  साउथ अफ्रीका               

4.  वेस्ट इंडीज                    

5.  बांग्लादेश 

6.  श्री लंका


ग्रुप 2 मे है- 

1.  भारत

2.  न्यूजीलैंड

3.  पाकिस्तान

4.  अफगानिस्तान

5.  स्कॉटलैंड

6.  नामीबिया

ग्रुप-1 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से अबु धाबी में शुरू होगा। दोनों ही टीमें अब तक एक बार भी टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई हैं।




Labels:

0 Comments:

Post a Comment

PLEASE DO NOT ENTER ANY SPAM LINK IN THE COMMENT BOX

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home