Saturday, January 29, 2022

भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते के लिए वार्ता के पहले दौर पर संयुक्त वक्तव्य

Read more »

Labels:

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने उम्मीदवारों/अभ्यर्थियों को रेलवे परीक्षा पर उनकी चिंताओं को दूर करने का आश्वासन दिया

Read more »

Labels:

Thursday, January 27, 2022

विकसित देश जलवायु, वित्त और प्रौद्योगिकी समर्थन की वर्तमान गति और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वैश्विक आकांक्षा से मेल नहीं खा रहे, जिसे बढ़ाने के लिए वित्त और प्रौद्योगिकियों सहित कार्यान्वयन में सहायता की जाए: श्री भूपेंद्र यादव

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, श्री भूपेंद्र, यादव ने आज कहा कि भारत ने दुनिया के सबसे महत्वाकांक्षी ऊर्जा संक्रमण कार्यक्रमों में से एक की शुरुआत की है। उन्होंने नवंबर 2021 में ग्लासगो में आयोजित COP26 शिखर सम्मेलन में 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा के महत्वाकांक्षी लक्ष्य सहित पांच अमृत तत्वों "पंचामृत" के रूप में प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के लिए भारत की प्रतिबद्धताओं को भी दोहराया।

Read more »

Labels:

1 फरवरी 2022 को केंद्रीय बजट 2022-23 पेपरलेस रूप में पेश किया जाएगा

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2022 को पेपरलेस रूप में केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करेंगी।

महामारी की स्थिति जारी रहने और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, इस बार केंद्रीय बजट बनाने की प्रक्रिया के अंतिम चरण को चिन्हित करने के लिए आयोजित किया जाने वाला हलवा समारोह नहीं होगा। इसकी जगह कोर स्टाफ को उनके कार्यस्थलों पर 'लॉक-इन' से गुजरने के कारण मिठाई प्रदान की गई।

Read more »

Labels:

भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन : PM मोदी ने की सम्मेलन की मेजबानी

Read more »

Labels:

Tuesday, January 25, 2022

रेल मंत्रालय ने कहा - गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले आकांक्षी उम्मीदवारों को रेलवे की नौकरी प्राप्त करने से आजीवन रोक का सामना करना पड़ सकता है

Read more »

Labels:

Monday, January 10, 2022

झारखंडी भाषा संघर्ष समिति ने क्षेत्रिय भाषा की सूची मे भोजपुरी मगही का किया विरोध।।




आज दिनांक 10/01/2022 दिन सोमवार को झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के द्वारा धनबाद/बोकारो के क्षेत्रिय/जनजातीय भाषाओं की सूची मे भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल करने के विरोध मे वीर रणधीर वर्मा चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। युवाओं ने आक्रोश जताते हुवे कहा कि बिनोद बाबू की धरती पर भाषा अतिक्रमण नहीं होने देंगे, भोजपुरी मगही को क्षेत्रिय भाषा के रूप मे शामिल कराना झारखंडी भाषाओ के साथ अपमान है। यह सरकार 1932 की खतियान की बात करती थी पर आज ये अपनी भाषा और संस्कृति को ही बेच रही है। छात्रो ने कहा कि इसे कतई बर्दाश नहीं किया जाएगा, जल्द से जल्द इन भाषाओ को हटाया जाए  अन्यथा आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा और तब तक किया जाएगा जब तक सरकार इसे हटा ना ले। मौके पर सैकडो छात्र धनबाद के विभिन्न कोने से मौजूद थे। 

Labels: , ,

Saturday, January 8, 2022

भोजपुरी एंव मगही भाषा के विरोध मे राजगंज क्षेत्र छात्रो ने किया बैठक और फुका मुख्यमंत्री का पुतला !!


 


झारखंडी भाषा संघर्ष समिति राजगंज जोन की एक अहम बैठक R.R.B. HIGH स्कूल राजगंज के फुटबॉल ग्राउंड मे हुई। जिसमें  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न पदों के प्रतियोगिता परीक्षाओ के पत्र्- 2 मे धनबाद तथा बोकारो ज़िला के क्षेत्रिय/जनजातीय भाषा मे भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल करने का जोर-शोर से विरोध किया गया। इस बैठक मे  आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया गया और साथ ही यह भी संकल्प लिया गया की जब तक भोजपुरी और मगही भाषा को धनबाद तथा बोकारो के क्षेत्रीय भाषा से हटा कर खोरठा भाषा को  शामिल नहीं किया जाएगा तब तक यह आंदोलन नहीं रुकेगी। इस समिति के द्वारा 10/01/2022 को वीर रणधीर वर्मा चौक मे आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम को सफल बनाने की चर्चा की गई और इस समिति का  विस्तार भी किया गया। 


इसके साथ ही समिति के सदस्यो द्वारा राजगंज बाजार के युवा चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया और भाषाई अतिक्रमण स्वीकार नहीं , नाइ चलतो  नाइ चलतो भोजपुरी भाषा नाई चलतो  जैसे कई अन्य नारे खोरठा भाषा मे लगाए गए।



Labels: ,

Monday, January 3, 2022

कोविड-19 अपडेट

 



राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 145.68 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।

भारत में वर्तमान में 1,45,582 सक्रिय मामले हैं।

सक्रिय मामले कुल मामलों के प्रतिशत से कम हैं,वर्तमान में 0.42 प्रतिशत है।

स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.20 प्रतिशत हो गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 10,846 रोगी स्वस्थ हुएदेश भर में अभी तक कुल 3,42,95,407 मरीज स्वस्थ हुए।

बीते चौबीस घंटे के दौरान 33,750 नए मामले सामने आए

दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.84 प्रतिशत है।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.68 प्रतिशत है।

अभी तक कुल 68.09 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं।

राज्यों में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले

 

क्रम संख्या

राज्य

ओमिक्रोन मामलों की संख्या

अस्पताल से छुट्टी/स्वस्थ हुए/स्थानांतरित मामले

1

महाराष्ट्र

510

193

2

दिल्ली

351

57

3

केरल

156

1

4

गुजरात

136

85

5

तमिल नाडु

121

98

6

राजस्थान

120

86

7

तेलंगाना

67

27

8.

कर्नाटक

64

18

9.

हरियाणा

63

40

10.

ओडिशा

37

1

11.

पश्चिम बंगाल

20

4

12.

आंध्र प्रदेश

17

3

13.

मध्य प्रदेश

9

9

14.

उत्तर प्रदेश

8

4

15.

उत्तराखंड

8

5

16.

चंडीगढ़

3

2

17.

जम्मू-कश्मीर

3

3

18.

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

2

0

19.

गोवा

1

0

20.

हिमाचल प्रदेश

1

1

21.

लद्दाख

1

1

22.

मणिपुर

1

0

23.

पंजाब

1

1

 

कुल

1,700

639

 

Labels:

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर झारखंड मे 15 जनवरी तक मिनी लॉकडाउन, जाने अन्य फैसले



मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में आज कोविड-19 के मद्देनजर प्रतिबंध/छूट के संदर्भ में आयोजित झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, जो 15 जनवरी 2022 तक लागू रहेंगे:-


1. सभी पार्क, स्विमिंग पूल, जिम, चिड़ियाघर, पर्यटन स्थल, खेल      स्टेडियम 15 जनवरी 2022 तक पूर्णत: बंद रहेंगे।


2. स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट 15 जनवरी 2022 तक बंद      रहेंगे परंतु इन संस्थानों में 50% क्षमता के साथ प्रशासनिक          कार्य होंगे।


3. आगामी 15 जनवरी 2022 तक सिनेमाहॉल, रेस्टोरेंट, बार एवं शॉपिंग मॉल 50% क्षमता के साथ खुलेंगे।


4. रेस्टोरेंट, बार एवं दवा दुकानें अपने नॉर्मल समय पर बंद होंगे        बाकी सभी दुकाने रात्रि 8 बजे तक ही खुली रहेंगी।


5. आउटडोर आयोजन में अधिकतम एक सौ लोग शामिल हो          सकेंगे।


6. इनडोर आयोजनों में कुल क्षमता का 50% या 100 दोनों में से      जो कम हो, क्षमता के साथ आयोजन हो सकेंगे।


7. सरकारी एवं निजी संस्थानों के कार्यालय 50% क्षमता के साथ     खुले रहेंगे। बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर प्रतिबंध रहेगा।


बैठक में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी अनिवार्य स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता के साथ दुरुस्त करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति को मद्देनजर रखते हुए राज्य के सभी जिलों को अलर्ट मोड में रखा जाए। कोरोना जांच की संख्या में हर हाल में वृद्धि हो, अधिकारी यह सुनिश्चित करें। सभी कोविड केयर अस्पतालों में ऑक्सीजनयुक्त बेड, आईसीयू बेड, नॉर्मल बेड, अनिवार्य दवाएं इत्यादि व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखें। सभी भीड़ वाले क्षेत्रों में कोविड-19 अनुकूल व्यवहारों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अफरा-तफरी का माहौल न बने इस निमित्त मैकेनिज्म डेवलप करें। अधिकारी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित मेडिकल ऑक्सीजन प्लांटों का निरीक्षण करें तथा मेडिकल ऑक्सीजन की कमी न हो, इसकी तैयारी रखें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कोरोना टेस्ट सैंपल का बैकलॉग न बढ़े यह सुनिश्चित करें। विभाग सैंपल कलेक्शन के लिए एसओपी जारी करे। बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने भी राज्य में कोरोना संक्रमण के प्रसार के रोकथाम एवं व्यवस्थाओं के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे।


बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री श्री बन्ना गुप्ता , मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव-सह-प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग श्री अरुण कुमार सिंह, प्रधान सचिव वित्त विभाग श्री अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, कृषि सचिव श्री अबू बकर सिद्दीकी, अभियान निदेशक एनएचएम श्री रमेश घोलप, झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री भुवनेश प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Labels: , , ,