Saturday, October 23, 2021

24 अक्टुबर को धनबाद मे टीकाकरण केंद्र


24 अक्टूबर को धनबाद जिले के निम्न केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 






 



Labels:

आज से टी-20 वर्ल्ड कप शुरू

आप तो खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में आज से सुपर-12 राउंड के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। यानी इस वर्ल्ड कप का असली रोमांच आज से ही शुरू हो रहा है। वैसे तो यह टूर्नामेंट 17 अक्टूबर से ही आरंभ हो गई थी परंतु वास्तविक रूप से यह आज से शुरू होने वाली है। अभी तक खेले गये जो भी मैच खेले गये है वे super-12 मे शामिल होने के लिए था और कुछ वार्म अप मैच खेले गए।



टी -20 विश्व कप की शुरवात 2007 मे हुई थी, जिसके विजेता भारत रहे थे। अब तक कुल 6 टी-20 विश्व कप हो चुकी है। पहली बार यह ख़िताब भारत ने जीता था। अभी तक सार्वाधिक बार (2)इस ख़िताब को वेस्ट इंडीज ने अपने नाम किया है। पिछले बार के विजेता वेस्ट इंडीज थे। अब तक के विजेता इस प्रकार है-

2007- भारत
2009- पाकिस्तान
2010- इंग्लैंड
2012- वेस्ट इंडीज 
2014- श्री लंका
2016- वेस्ट इंडीज
2021- ?

इस विश्व कप मे टिमे 2 ग्रुप मे बटे हुवे है।  ग्रुप 1 और ग्रुप 2 । 

ग्रुप 1 मे है-                           

1. ऑस्ट्रेलिया                      

2.  इंग्लैंड                            

3.  साउथ अफ्रीका               

4.  वेस्ट इंडीज                    

5.  बांग्लादेश 

6.  श्री लंका


ग्रुप 2 मे है- 

1.  भारत

2.  न्यूजीलैंड

3.  पाकिस्तान

4.  अफगानिस्तान

5.  स्कॉटलैंड

6.  नामीबिया

ग्रुप-1 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से अबु धाबी में शुरू होगा। दोनों ही टीमें अब तक एक बार भी टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई हैं।




Labels:

Thursday, October 21, 2021

भारत ने रचा इतिहास! 100 करोड़ टीकाकरण का आकडा हुआ पार!!


 

  • भारत ने 'एक अरब' टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की जो की किसी वी देश द्वारा सबसे अधिक और कम समय मे किया गया हो।  विश्व का सबसे तेज टीकाकरण अभियान 9 माह मे 100 करोड़ डोज दिया गया।कोरोना महामारी के खिलाफ यह एक बहुत बड़ी उपलधी  है।  भारत मे टीकाकरण अभियान अन्य सभी महाद्विपो  से बड़ा है। प्रतिदिन 35 लाख डोज दिया जा रहा है जो कि दुनिया का सबसे तेज टीकाकरण अभियान है। 17 सितम्बर 2021 को दी गई 2.5 करोड़ डोज एक दिन मे प्राप्त किया गया विश्व का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। 
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक ट्वीट में देशवासियों को बधाई दी और इस शानदार उपलब्धि को प्राप्त करने की दिशा में काम करने के लिए देश के वैज्ञानिक समुदाय और स्वास्थ्य पेशेवरों का आभार व्यक्त किया।

  • प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा:

    "भारत ने इतिहास रचा।

    हम 130 करोड़ भारतीयों के विज्ञान, उद्यम और उनकी सामूहिक भावना की विजय देख रहे हैं।

    100 करोड़ टीकाकरण को पार करने पर भारत को बधाई। हमारे डॉक्टरों, नर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार। #VaccineCentury"


  • बीते 24 घंटे में देश में 18,454 नये मामले दर्ज की गई है।कोरोना  संक्रमण से मुक्त होने कि दर 98.15 प्रतिशतमार्च 2020 से सबसे अधिक पाई गई है।
  • बीते 24 घंटे में 17,561 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,34,95,808 हो गई है। सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम हो गई हैवर्तमान में 0.52 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से न्यूनतम। भारत में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,78,831 है।साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.34 प्रतिशत, पिछले 118 दिनों से 3 प्रतिशत से कम।
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.48 प्रतिशत, पिछले 52 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। अब तक  कुल 59.57 करोड़ जांच की   चुकी है। 
  • अभी तक हुई कुल टीकाकरण - 1,03,53,51,045
  • शेष टिके - 10,85,69,250


Labels:

Wednesday, October 20, 2021

"मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण: 2022"





जो नागरिक 1 जनवरी 2022 तक 18 वर्ष कि आयु पूरी कर लेंगे वे खुद को फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची मे पंजीकरण कराए। 

अगर आपने अपना पत्ता बदला है तो उसे मतदाता पहचान पत्र मे दर्ज कराए। नया पता यदि पुराने निर्वाचन क्षेत्र मे है , तो फॉर्म 8 ए भरे। अगर किसी दूसरे निर्वाचन क्षेत्र मे है तो फॉर्म 6 भरे। 

मतदाता पहचान पत्र मे सुधार के लिए फॉर्म 8 भरकर ऑनलाइन या निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ERO) के पास जमा करें।

मतदाता सूची मे दर्ज किसी व्यक्ति के नाम पर आपत्ति, अपना या अपने परिवार के सदस्यो के विवरण को सूची से हटाने के लिए फॉर्म 7 भरे।


मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, हटाने अथवा किसी भी सुधार के लिये आज ही Voter Helpline App डाउनलोड करें या फिर https://t.co/kkfJjsDGH9 पर जायें। 

website - www.votrportal.eci.gov.in 

Labels:

21 अक्टूबर को धनबाद जिले के निम्न केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।



प्रतिदिन संध्या 06:00 बजे से ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग हेतु सुविधा उपलब्ध रहती है।
स्लॉट बुकिंग के लिए website- https://t.co/s3dz4hP2vX




 

Labels:

कोविड-19 टीकाकरण 99.12 करोड़ के पार ।

 

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 99.12 करोड़ के स्तर को पार कर गया। मौजूदा रिकवरी दर 98.15 प्रतिशत है, जो मार्च, 2020 के बाद सबसे अधिक देखी गई है। बीते पिछले 24 घंटों में 14,623 नए मामले दर्ज किए गए। भारत के सक्रिय मामलों की संख्या (1,78,098)  229 दिनों में सबसे कम रही।  साप्ताहिक पॉजिटिवटी दर (1.34 प्रतिशत) लगातार 117 दिनों से 3 प्रतिशत से कम।

पिछले 24 घंटों में 41,36,142वैक्सीन की खुराक दी गईं। इससे आज सुबह 7 बजे तक प्राप्तअस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश में कोविड-19 टीकाकरण 99.12करोड़ (99,12,82,283) के आंकड़े को पार कर गया। यह उपलब्धि 97,99,506 टीकाकरण सत्रों के माध्यम से अर्जित की गई।

आज सुबह 7 बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण के आंकड़े इस प्रकार से हैं :

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,03,76,101

 

दूसरी खुराक

90,98,715

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,83,62,683

 

दूसरी खुराक

1,55,81,720

18-44 आयु समूह

पहली खुराक

39,73,05,720

 

दूसरी खुराक

11,57,29,771

45 से 59 वर्ष का आयु समूह

16,88,22,731

 

दूसरी खुराक

8,76,73,217

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,62,77,396

 

दूसरी खुराक

6,20,54,229

कुल

 

99,12,82,283

पिछले 24 घंटों में 19,446रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) बढ़कर 3,34,78,247हो गई है।

इसके परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर 98.15 प्रतिशत हो गई। मार्च,2020 के बाद रिकवरी दर वर्तमान में सबसे ऊंचे स्तर पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0011APM.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सतत और सहयोगात्मक प्रयासों के कारण दैनिक नए मामलों मेंपिछले 115दिनों से लगातार 50,000 से कम दर्ज हो रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 14,623नए मामले दर्ज किए गए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002YE9Y.jpg

सक्रिय मामलों की संख्या घटकर2 लाख से कम हो गई हैं वर्तमान में यह संख्या1,78,098हैं, जो पिछले 229 दिनों में सबसे कम है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल संक्रमित मामलों का 0.52 प्रतिशतहैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003IRDG.jpg

देश में परीक्षण क्षमता में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में कुल 13,23,702जांच की गई। देश में अबतक 59.44करोड़ से अधिक (59,44,29,890)जांच की जा चुकी हैं।

एक तरफ जहां, देश में परीक्षण क्षमता बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.34प्रतिशत चल रही है जो पिछले117दिनों से लगातार3 प्रतिशत से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.10प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 51दिनों से लगातार 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और यह 134दिनों से लगातार5 प्रतिशत से कम चल रही है।


Labels:

Sunday, October 10, 2021

कोविड-19 अपडेट


केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण के दायरे का विस्तार करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 का टीका सभी को उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने की व्यवस्था कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।




केंद्र सरकार देशव्यापी कोविड रोधी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

टीके की खुराकें

(10 अक्टूबर, 2021 तक)

अब तक की गई आपूर्ति

95,96,58,375

शेष टीके

8,28,73,425


केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 95.96 करोड़ से अधिक (95,96,58,375) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोविड-19 टीके की 8.28 करोड़ से अधिक (8,28,73,425) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना शेष है।

Labels: